आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। मंगलवार को नौदरा ब्रिज स्थित हनुमान मंदिर के समीप नगर निगम के यार्ड में खड़े दो मोबाइल टॉयलेट में अचानक भीषण आग लग गई।समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। जिस जगह पर आग लगी थी, उससे चंद कदमों की दूरी पर चौपाटी भी है। यहां हमेशा लोगों की भारी भीड़ लगी रहती है।
फायर ब्रिगेड में पदस्थ फायरमैन राजेश जैन ने बताया कि दोपहर करीब 3:30 बजे अचानक ही सिविक सेंटर के पास स्थित मैदान में रखे मोबाइल टॉयलेट धू-धू कर जलने लगे। आसमान में काले धूंए का गुबार देखते जिसके बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। कांग्रेस नेता गुड्डू नबी के मुताबिक यहां पर असामाजिक तत्व भी घूमते रहते हैं। संभवत उन्होंने ही आग लगाई हो।
<iframe frameborder="0" src="//www.youtube.com/embed/evqqZS0ZwL4" width="640" height="360" class="note-video-clip"></iframe>
Continue With Google
Comments (0)