आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। पाटन थाना अंतर्गत ग्राम टिमरी में सोमवार की सुबह ग्रामीणों की बैठक में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में 4 लोगों की मौत होने की खबर है। वहीं दो गंभीर है।
ग्रामीणों ने बताया है कि पांडे एवं पाठक परिवार पिछले कई दिनों से साहू परिवार के कुछ सदस्यों को जुआ व अवैध शराब विक्रय को लेकर समझाइए दे रहे थे। इसी बात पर आज दोनों पक्षों में सुबह 9:30 एक बैठक थी । उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि सामने का पक्ष साहू परिवार हथियारों से लैस है और मौका पाते ही इनके द्वारा सभी पर धारदार हथियारों और डंडों से वार कर दिया।
<iframe frameborder="0" src="//www.youtube.com/embed/pkiI5Q4QIEM" width="640" height="360" class="note-video-clip"></iframe>
एएसपी सुर्यकांत शर्मा ने बताया कि हमले में घायल अनिकेत दुबे, गुंजन पाठक, चंदन पाठक, समीर दुबे की मृत्यु हो गई है । वहीं दो घायल हैं।पुलिस ने 4 लोगों की मौत की पुष्टि की है। वहीं गांव में निर्मित तनाव की स्थिति को देखते हुए आसपास के थाना क्षेत्र से पुलिस बल मंगाया गया है।
मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव द्वारा राज्य शासन की ओर से ग्राम टिमरी पाटन की घटना में मृत चार व्यक्तियों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये और घायल दो व्यक्तिओं को 50-50 हज़ार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।
Continue With Google
Comments (0)