अनमोल संदेश, भोपाल
पर्यावरण संस्कृति संरक्षण एवं मानव कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष सुशील कुमार जैन ने शुक्रवार को बड़े तालाब बोट क्लब पर उपस्थित हेडकांस्टेबल कन्हैया लाल, बोट चालक कल्याण समिति अध्यक्ष अजय कीर एवं समस्त बोट चालक टीम के समक्ष राहुल मौर्य एवं शुभम बाथम को वीरता पुरस्कार एवं मेडल तथा नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया।
गौरतलब है कि बुधवार के दिन बड़े तालाब में बोटिंग करने पहुंची एक महिला ने खुदकुशी के इरादे से नाव से तालाब में कूद गई, जिसे नाव चालक राहुल मौर्य ने महिला को बचाने के लिए तालाब के गहरे पानी में बगैर छलांग लगा दी।
साहसी राहुल मौर्य एवं शुभम बाथम तालाब में डूब रही महिला की जान बचा ली। इस मौके पर बोट चालक कल्याण समिति अध्यक्ष अजय कीर ने कहा कि आज बीस साल के इतिहास में पहली बार किसी संस्था के अध्यक्ष ने आकर हमें और हमारी टीम को इस तरह प्रोत्साहित एवं सम्मानित किया है।
Continue With Google
Comments (0)