केंद्रीय गृहमंत्री
अमित शाह ने मध्यप्रदेश में इस बार 150 सीटों के साथ
भाजपा की सरकार बनने का दावा किया है...शाह ने मंडला में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को
हरी झंडी दिखाकर रवाना किया...इसके पहले उन्होंने एक सभा को संबोधित किया...उन्होंने
कहा कि आपके आशीर्वाद के साथ जन आशीर्वाद यात्रा शुरू कर रहे हैं...ऐसी पांच
यात्रा प्रदेश की 210 विधानसभा क्षेत्र में घूमकर भोपाल जाएंगी...शाह ने
कहा कि मैं आज दावे से कहने आया हूं, बंटाधार जी आप और
करप्शन नाथ दोनों सुन लो, जब 25 सितंबर को हमारी
जन आशीर्वाद यात्रा समाप्त होगी, उसी दिन तय हो
जाएगा कि मध्यप्रदेश में अगली बार 150 सीटों के साथ फिर
से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी...अमित शाह ने कहा कि मध्यप्रदेश को बीमारू
राज्य बनाकर मिस्टर बंटाढार छोड़कर गए थे...भ्रष्टाचार, लूट-खसोट, बिना बिजली
गरीबों का घर, बिना सिंचाई की खेती छोड़कर गए थे...भाजपा के
मुख्यमंत्रियों ने इसे बेमिसाल बनाकर आगे बढ़ाने का काम किया...मध्यप्रदेश ने पेसा
कानून को जमीन पर उतारने का काम किया है...उन्होंने कहा कि मैं आदिवासी सम्मेलन
में आया था...सीएम शिवराज ने धड़ाधड़ घोषणाएं कर दीं...मैने पूछा ये पूरी हुई या
नहीं तो उन्होंने बताया सभी पूरी कर दी...कमलनाथ और बंटाढार
की केंद्र में सरकार थी...मनमोहन
सिंह पीएम थे, उन्होंने कहा- देश की तिजोरी पर सबसे पहला
अधिकार अल्पसंख्यकों का है...सबने
विरोध किया, मगर वो नहीं माने...अल्पसंख्यक तुष्टीकरण में सरकार डूबी रही...अंतत: 2014 में मोदीजी की सरकार आई...मोदीजी ने सांसदों को भाषण दिया और कहा- मेरी सरकार आदिवासी, पिछड़ों, दलित
और गरीबों की सरकार है...आपको
चयन करना है दो विचारधाराओं के बीच…एक ओर कांग्रेसियों के लिए देश के खजाने पर
अल्पसंख्यकों का अधिकार हैं और मोदीजी कहते हैं गरीबों का अधिकार है…2014 में
मोदी जी बोले…मैं
2023 में आपके सामने आया हूं…इन 9 सालों में मोदीजी ने ढेर सारे बदलाव किए हैं…
शिवराज बोले- भाजपा सरकार नहीं परिवार
चलाती है
मंडला में जनसभा में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा-
बारिश की जरूरत थी, अभी भी जरूरत है…जमकर पानी गिरे…ऐसा गिरे की फसल लहलहा जाए…किसान भाइयों, संकट आ जाए तो घबराना मत, हर संकट से भारतीय जनता पार्टी बाहर
निकालेगी…रानी दुर्गावती को कभी कांग्रेस
ने याद नहीं किया…जल्द ही यहां मेडिकल कॉलेज का पूजन करने आएंगे…भाजपा सरकार नहीं चलाती, परिवार चलाती है…शिवराज ने पूछा-कांग्रेस ने कभी फ्री में राशन दिया था क्या…कमलनाथ पर आरोप लगाया कि गरीबों
के लिए मकान का पैसा मोदी जी ने दिया, यहां कांग्रेस की पार्टी खा गई…यह पाप कमलनाथ जी ने किया…मंच से लाडली बहनों से सीएम ने
पूछा- बताओ कभी कांग्रेस ने भी बहनों
के खाते में पैसा डाला था क्या?, जनता से पूछा- मंडला में दो सीट में से एक ही जीते थे, इस बार ऐसी गड़बड़ी नहीं होगी न…।
Continue With Google
Comments (0)