एक बार फिर देश में मानसूनी बारिश का दौर लौट आया है...अगस्त में लगे मानसूनी ब्रेक के बाद बीते दो दिन से उन राज्यों में अच्छी बारिश हो रही है, जहां सूखा पड़ा हुआ था...इसमें उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, झारखंड, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक शामिल हैं...मौसम विभाग के मुताबिक 7 सितंबर यानी आज और 8 सितंबर को देश के 19 राज्यों में जोरदार बारिश हो सकती है...इसके अगले दो दिन यानी 9 और 10 सितंबर को भी 14 राज्यों में तेज बारिश का अनुमान लगाया गया है...लंबे समय से अच्छी बारिश को तरस रहे तमिलनाडु में भी अच्छी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है...।