आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। जिले में अवैध मादक पदार्थों और शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राईम ब्रांच और थाना केण्ट पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बड़े शराब तस्कर को रंगे हाथों दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 2 लाख रुपये कीमत की भारी मात्रा में देशी और अंग्रेजी शराब जब्त की है।
गन्ने के खेत में छिपाकर रखी गई थी शराब
थाना प्रभारी केण्ट श्री पुष्पेन्द्र पटले ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 अक्टूबर 2026 को क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बगीचा नंबर 68, चिकनी रोड सदर क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा भारी मात्रा में अवैध शराब का भंडारण किया गया है। सूचना मिलते ही क्राईम ब्रांच और थाना केण्ट की संयुक्त टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस को देखकर वहां मौजूद एक व्यक्ति भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रोहित पासी उर्फ मटका (उम्र 36 वर्ष), निवासी बगीचा नंबर 68, सदर बताया। पुलिस ने आरोपी के मकान के पास स्थित गन्ने के खेत की बाड़ी की तलाशी ली, जहां से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई।
देशी शराब: कुल 1,900 पाव (36 पेटियों में 1800 पाव और एक बैग में 100 पाव)
अंग्रेजी शराब: कुल 48 पाव (बैगपाइपर और मैकडॉवेल रम) जब्त की गई। कुल शराब की कीमत लगभग 2 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी के विरुद्ध थाना केण्ट में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका
अवैध शराब के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ने में थाना केण्ट टीम के उप निरीक्षक मनोज पंचबुद्धे, राजेश बकोड़े, प्रधान आरक्षक भूपेन्द्र पटेल, आरक्षक नितिन, नवीन बैरागी और प्रमोद सिंह एवं
क्राईम ब्रांच टीम के प्रभारी शैलेष मिश्रा के निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक अशोक मिश्रा, कैलाश मिश्रा, गोपाल सिंह, प्रधान आरक्षक सुतेन्द्र यादव, आरक्षक शिव सिंह बघेल, प्रीतम उपाध्याय और सतेन्द्र बिसेन की सराहनीय भूमिका रही।
Continue With Google
Comments (0)