आर्य समय संवाददाता,बरेला। धर्मनगरी बरेला में आयोजित भव्य एवं ऐतिहासिक नगर गौरव दिवस 'बरेला महोत्सव 2026' में नवयुवक महाकाली समिति मेला ग्राउंड बरेला ने अपनी उत्कृष्ट सहभागिता एवं शानदार प्रदर्शन के बल पर तृतीय स्थान प्राप्त कर नगर में गौरव हासिल किया। इस उपलब्धि पर समिति के सदस्यों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

बरेला महोत्सव के भव्य मंच पर आयोजित सम्मान समारोह में श्रीमती माया इंदु तिवारी, नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय पांडेय, तहसीलदार पूर्णिमा खंडायत, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतीक दुबे एवं नगर परिषद उपाध्यक्ष सोनम (सोनू) सोनकर द्वारा नवयुवक महाकाली समिति मेला ग्राउंड के सदस्यों को सम्मान स्वरूप शील्ड प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

धार्मिक आस्था, एकता और युवाओं के समर्पण का मिला सम्मान

नवयुवक महाकाली समिति मेला ग्राउंड द्वारा धार्मिक आयोजनों में सक्रिय सहभागिता, मां महाकाली के प्रति अटूट श्रद्धा, युवाओं की एकजुटता एवं समिति के सदस्यों के अथक परिश्रम ने नगर में अपनी विशेष पहचान बनाई है। समिति को तृतीय स्थान मिलने से सभी सदस्यों में हर्ष एवं उत्साह का माहौल रहा। यह सम्मान समिति के प्रत्येक सदस्य की मेहनत, लगन, समर्पण एवं सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

इन सदस्यों को मिला सम्मान

इस गौरवपूर्ण अवसर पर नवयुवक महाकाली समिति मेला ग्राउंड के सदस्य योगेश दुबे, मुकेश सेन (मुक्की), माधव शर्मा, ललित चौबे,पंजी जैन, पवन दुबे, रोहित राय, लकी पाठक, आशुतोष सोनी, राज जैन, अनमोल दीक्षित, बंटी झरिया, शुभम जैन, जूनो ठाकुर, अनंत भार्गव, सचिन सैनी, वासु चौरसिया, ऋषभ लोधी, अंश विश्वकर्मा, अंशु पाठक, पृथ्वी पटेल एवं प्रियांशु सेन सहित समिति के समस्त सदस्यों के योगदान की सराहना की गई।

सम्मान से बढ़ा युवाओं का उत्साह, नगर में खुशी की लहर

नगर बरेला महोत्सव के मंच से मिले इस सम्मान ने समिति के युवाओं में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार किया है। समिति के सदस्यों ने इस उपलब्धि को मां महाकाली के आशीर्वाद एवं सभी सदस्यों के सामूहिक प्रयासों का प्रतिफल बताया। समिति के सदस्यों ने सम्मान प्रदान करने वाले सभी अतिथियों, नगर परिषद बरेला एवं बरेला महोत्सव आयोजन समिति के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। नवयुवक महाकाली समिति मेला ग्राउंड की इस उपलब्धि पर नगरवासियों एवं शुभचिंतकों ने सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।