आर्य समय संवाददाता, बरेला। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती एवं बाल दिवस के अवसर पर पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरेला में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकों द्वारा छात्राओं के लिए विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार एवं इनाम वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। वहीं विद्यालय की सभी छात्राओं को शिक्षकों की ओर से स्नेहपूर्वक भोजन भी कराया गया।

शिक्षकों ने छात्राओं को बाल दिवस का महत्व बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस आयोजन से छात्राओं के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। विद्यालय के समस्त शिक्षकों के सामूहिक प्रयास से आयोजित यह कार्यक्रम बच्चों के प्रति प्रेम, स्नेह और उनके सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पण का सुंदर उदाहरण बना।