आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। गोराबाजार थानांतर्गत बिलहरी मेनरोड पर तेज रफ्तार एक कार पेड़ से टकरा गई। घटना में कार तो क्षतिग्रस्त हुई ही साथ में चालक को भी चोटें आर्इं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक देर रात कार क्रमांक एमपी 04 सीएफ 2022 का चालक  सदर की ओर से बहुत तेज रफ्तार से कार चलाते हुए गौर की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह बिलहरी मेन रोड के पास पहुंचा, कार अनियंत्रित हो गई, उसने ब्रेक लगाया तो कार स्लिप हुई और एक पेड़ से टकरा गई।

<iframe frameborder="0" src="//www.youtube.com/embed/T3Ts4P403R8" width="640" height="360" class="note-video-clip"></iframe>

घटना में कार बुरी तहर क्षतिग्रस्त हुई और चालक को भी चोटें आई। घटना के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर वहां से चला गया। आज सुबह-सुबह जो भी व्यक्ति वहां से निकला, उसकी नजर कार पर पड़ी। पुलिस कार के नंबर के आधार पर कार चालक का नाम-पता जानने के प्रयास में जुटी है।