आर्य समय संवाददाता जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (RDVV ) के कुलगुरु के पर एक महिला अधिकारी द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर सोमवार को एक बार फिर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सोमवार को विश्वविद्यालय पहुंचे छात्रों ने पहले तो महिला सशक्तिकरण की प्रतीक रानी दुर्गावती की प्रतिमा का नर्मदा, गंगाजल और दूध से शुद्धिकरण किया। 

इसके बाद कार्यकर्ता कुलगुरु के केबिन में जाने के लिए आगे बढ़े, जिन्हें गेट बंद कर रोक दिया गया। करीब 20 मिनट तक गेट में प्रदर्शन करने के बाद एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने गेट पर ही गंगाजल, नर्मदाजल से शुद्धिकरण की कार्रवाई की।

जिला अध्यक्ष सचिन रजक ने आरोप लगाते हुए कहा कि कुलगुरु डॉ. राजेश कुमार वर्मा की फर्जी डिग्री है, इसके बाद भी सरकार के रहमाे-करम से वे रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर की कुर्सी पर बैठे हुए हैं।

<iframe frameborder="0" src="//www.youtube.com/embed/dfw1tBEEH68" width="640" height="360" class="note-video-clip"></iframe>

एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सचिन रजक का कहना है कि RDVV केPp कुलगुरु की मौजूदगी में जिस तरह से भ्रष्टाचार, रिजल्ट में गिरावट हो रही थी। अब तो विश्वविद्यालय की एक महिला अधिकारी ने उन पर अभद्र व्यवहार और गलत इशारा करने का आरोप लगाया है। महिला अधिकारी ने मौके पर मौजूद लगे सीसीटीवी कैमरे से जांच कराने की सरकार से मांग की थी, पर उस और कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिससे समझ में आता है कि कुलगुरु राजेश कुमार वर्मा को संरक्षण प्राप्त है।