आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। वन परिक्षेत्र जबलपुर अंतर्गत बारहा वृत्त के पिपरीया बीट में करंट लगाकर तेंदुए के हुए शिकार के मामले में वन विभाग ने लंबी जांच पड़ताल के बाद पांच आरोपियों को पकड़ लिया है। लेकिन वन विभाग की टेंशन अभी भी कम नहीं हुई है, क्योंकि पारधी गिरोह अभी भी उनकी पकड़ से दूर है। दरअसल, तेंदुए के शिकार मामले में जांच के दौरान वन विभाग ने बीजाडांडी के देवरी ग्राम में छापामार कार्रवाई की थी। इस दौरान वन विभाग की टीम ने जंगल में बने पारधियों के मकानों से बड़ी संख्या में धारदार हथियार, शिकारी फंदे व अन्य औजार बरामद किए थे।
जिसका उपयोग वन्य प्राणियों के शिकार में किया जाता है। वहीं टाइगर व अन्य वन्य प्राणियों के अंग अवशेष भी बरामद हुए थे। लेकिन छापामार के दौरान पारधी गिरोह का एक भी सदस्य नहीं मिला था। जिसके बाद वन विभाग यह मानकर चल रहा था कि बारहा में हुए तेंदुए का शिकार के पीछे भी उक्त गिरोह का ही हाथ है। लेकिन जांच जब आगे बढ़ी तो वन विभाग की टीम के हत्थे क्षेत्र में सक्रिय एक अन्य गिरोह के सदस्य लखन कुलस्ते, सत्येंद्र बरकडे, राधेश्याम यादव, सुरेंद्र मरावी, देवी सिंह चढ़ गए।
Continue With Google
Comments (0)