आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। केंटोनमेंट की खुली रक्षा भूमि की बंदरबांट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जैसे ही मौका मिलता है भू माफिया करोड़ो की बेशकीमती रक्षा भूमि को लीलने में जुट जाता है। ताजा मामला फिर सदर मेनरोड़ से जुड़ा हुआ है,जहां बंगले की खुली जमीन पर शासकीय अवकाश के दिनों में अवैध निर्माण किया जा रहा था। हालांकी कैंट बोर्ड के इंजीनियरिंग सेक्शन ने अवैध निर्माण करने वालों को नोटिस दिया था।
लेकिन इसके बाद भी निर्माण कार्य को न तो रोका जा रहा था और ना ही स्टेक्चर को हटाया जा रहा था। जिसके चलते कैंट बोर्ड के अन्याक्रांति दल ने कार्यवाही करते हुए पूरे स्टेक्चर को धराशाही कर दिया। इस दौरान विवाद की स्थिति भी निर्मित हुई,लेकिन आर्मी क्यूआरटी टीम और पुलिस बल की मौजूदगी के चलते कार्यवाही पर कोई असर नही पड़ा।
Continue With Google
Comments (0)