आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। रंजिश के चलते हत्या करने की नीयत से एक्टिवा सवार युवक पिस्तौल से युवक पर फायर करते हुए भाग गए। गोली चलते ही युवक जमीन पर बैठ गया, जिससे गोली उपर से हवा में निकल गई। पीड़ित की शिकायत पर घमापुर पुलिस आरोपियों के विरूद्ध अपराध दर्ज करते हुए उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

गोपाल होटल के पास रहने वाले शुलभ पासी 35 साल ने घमापुर पुलिस को बताया कि वह पेंटिंग पुताई का काम करता है। सुबह करीब 6 बजे टहलकर मोन्टी बाल्मीक एवं रोहित पंडित के साथ गोपाल होटल तरफ से अपने घर जा रहा था।
संजना बेंड के पास मेन रोड़ पहुंचा, तभी पीछे से एक्टिवा में 3 लड़के आए, जिसमें शनि स्कूटी चला रहा था बीच में गुल्लू रजक तथा पीछे चिन्ना बैठा था। गुल्लू उर्फ रोहित रजक ने हत्या करने के इरादे से पिस्टल से उसके उपर गोली चला दी। गोली से बचने के लिए साइड में होते हुए नीचे बैठ गया, अगर नहीं बचता तो गोली सीने में लगती।