आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। शहर के व्यस्ततम इलाके में बीच सड़क पर बदमाशों की गैंग ने वर्चस्व बनाए रखने जमकर फायरिंग की। एकाएक गोलियां चलने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गोली लगने से 2 युवक घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची मदनमहल पुलिस ने घायलों के बयान के बाद दोनों को हिरासत में लिया है। दोनों घायल एक-दूसरे पर गोली चलाने का आरोप लगा रहे हैं। प्राथमिक जांच में पुलिस ने पाया कि गैंगवार करने वालों पर पूर्व से कई अपराध दर्ज हैं। पुलिस मामले की विस्तृत जांच करते हुए गोलीकांड में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
Jabalpur News: जबलपुर में फिर गैंगवार में चलीं गोलियां, 2 घायल
शहर के व्यस्ततम इलाके में बीच सड़क पर बदमाशों की गैंग ने वर्चस्व बनाए रखने जमकर फायरिंग की।
Continue With Google
Comments (0)