सीएमएचओ डॉ. संजय मिश्रा ने बताया कि सागर में 2 दिन पहले हुए सड़क हादसे में घायल बलिराम पटेल 60 साल को गंभीर स्थिति में सुपर स्पेशयलिटी में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने घायल को बचाने के हरसंभव प्रयास किए ,लेकिन बुधवार को घायल का ब्रेन डेड हो गया। मृतक के भतीजे नारायण पटेल निवासी सागर ने बताया कि बड़े पापा हरिनारायण पटेल का एक्सीडेंट हो गया था।
मेडिकल में अंतिम सास लेने के बाद लीवर, कीडनी और हार्ट दान करने का निर्णय लिया गया है। परिजनों की सहमति के बाद डॉक्टरों ने पता लगाया कि किस पेशेंट को आर्गन की जरूरत है। डॉक्टरों को जानकारी मिली की भोपाल एम्स में एक हार्ट ट्रांसप्लांट और इंदौर के चौथइराम अस्पताल में एक पेशेंट को लीवर की जरूरत है।
मेडिकल डॉक्टर फर्णींद्र सोलंकी, डॉ.आशीष सेठी के साथ न्यूरोलॉजी व यूरोलॉजी की टीम ने दान किए अंगों को निकालकर भोपाल और इंदौर भेजा है। बताया जाता है कि बलिराम मूलत: सागर के रहने वाले थे और वह जबलपुर सूरतलाई गांव में हनुमान मंदिर की देखरेख में रहते थे। बलिराम अविवाहित थे और दिव्यांग थे।
रात में बनाई प्लालिंग, खाली कराया रूट-
डॉ. संयज मिश्रा ने बताया कि हार्ट भेजने के लिए कलेक्टर दीपक सक्सेना, एसपी सम्पत उपाध्याय ने ग्रीन कॉरिडोर बनाने के निर्देश अधीनस्थों को रात में दिए थे, जिसकी संपूर्ण तैयारी कर ली गई थी। सुबह एम्बूलेंस से हार्ट डुमना एयरपोर्ट भेजा गया है। इधर लीवर भेजने के लिए तिलवारा के पास हेलीपेड बनाया गया है।
Comments (0)