आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। प्रसिद्ध तबला वादक, पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन की खबर से सम्पूर्ण कला जगत में शोक की लहर है। हालांकि उनके बिगड़े स्वास्थ्य के चलते निधन की अफवाह भी फैल गई थी लेकिन बाद में यह कन्फर्म हो गया कि सैन फ्रांस्सिको के एक अस्पताल में उन्होने अंतिम श्वांस ली है। बता दें कि उस्ताद जाकिर हुसैन को पांच बार ग्रैमी अवार्ड भी मिले हैं। पांच बार ग्रैमी अवॉर्ड मिले हैं।
उल्लेखनीय है कि उस्ताद जाकिर हुसैन ने तबला वादन को एक ऐसी ऊंचाई पर ले जा कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया है जिसमें जिन्हे तबले के सुर-ताल की समझ नहीं हो तो उनके भी मुंह से बरबस ही निकल जाता था वाह उस्ताद वाह..ऐसे में आज उनके निधन की सूचना से समूचा कला जगत शोक मग्न है। उनसे जुड़े संस्मरणों की चर्चा कला जगत में चल रही है।
Continue With Google
Comments (0)