अन्य पिछड़ा वर्ग को
प्रदेश में 27 प्रतिशत आरक्षण
देने और जातिगत जनगणना को लेकर पूरे देश में माहौल बना रही कांग्रेस की भाजपा ने
छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में हवा निकाल दी है...भाजपा ने प्रदेश की कुल 90 विधानसभा सीटों
में से 85 पर प्रत्याशी
घोषित कर ओबीसी से 31 लोगों को मैदान
में उतारा है...यह अब तक घोषित कुल सीटों का लगभग 36 प्रतिशत है...प्रदेश में पांच सामान्य सीटों
पर टिकट का वितरण अभी बाकी है....
भाजपा ने अब तक घोषित 85 प्रत्याशियो में
से 31 ओबीसी को जगह दी
है...अभी 5 सीटें घोषित
होना बाकी है... इनमें से और एक-दो सीटों से भाजपा ओबीसी को टिकट दे सकती है।
पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने ओबीसी से 25 प्रतिशत प्रत्याशी उतारे थे। यानी इस बार भाजपा
ने ओबीसी का प्रतिनिधित्व 10 प्रतिशत से
ज्यादा बढ़ा दिया है।वहीं मध्य प्रदेश की बात करें तो भाजपा वहां कुल 230 विधानसभा सीटों
में से अब तक 136 पर प्रत्याशी
घोषित किया है, जिनमें 40 ओबीसी से हैं।
यह घोषित सीटों का 29 प्रतिशत है।
यानी भाजपा ने छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कांग्रेस के मुद्दे को लपक लिया है।
वहीं कांग्रेस है कि दोनों ही राज्यों में अब तक एक भी प्रत्याशी घोषित नहीं किया
है....
90 विधानसभा सीट है छत्तीसगढ़ में
85 सीटों पर भाजपा ने घोषित किया प्रत्याशी
31 सीटों पर ओबीसी प्रत्याशियों को उतारा
30 सीटों पर एसटी वर्ग को मिला टिकट
10 सीटों पर एससी वर्ग के प्रत्याशी मैदान में
14 महिलाओं को मिला चुनाव लड़ने का मौका
43 नए प्रत्याशी पहली बार लड़ेंगे चुनाव
34 प्रत्याशी 50 वर्ष से कम आयु वाले
छत्तीसगढ़ में
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ओबीसी के लिए मौजूदा 14 प्रतिशत आरक्षण को 27 प्रतिशत करने का
संशोधन विधेयक पारित कराया है। इसमें अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग को 32 प्रतिशत, अनुसूचित जाति
(एससी) को 13 प्रतिशत और
आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) वर्ग को चार प्रतिशत के साथ कुल 76 प्रतिशत आरक्षण
देने का प्रविधान है। यह विधेयक राजभवन में लंबित है। उधर मध्य प्रदेश में भी 2018 में बनी
कांग्रेस सरकार के तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ओबीसी को दिए जा रहे 14 प्रतिशत आरक्षण
को बढ़ाकर 27 प्रतिशत कर दिया
था। तब से ओबीसी आरक्षण का मुद्दा गरमाया हुआ है। हालांकि यहां मामला कोर्ट में
लंबित है।ओबीसी आरक्षण के साथ कांग्रेस अब बिहार में हुई जातिगत जनगणना को चुनावी
मंचों पर हवा दे रही है। छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष
मल्लिकार्जुन खरगे से लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस की
महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत अन्य नेताओं ने भी यहां फिर
सरकार बनने पर जातिगत जनगणना कराने की घोषणा की है।छत्तीसगढ़ में ओबीसी वर्ग से 22 विधायक और पांच
लोकसभा सदस्य हैं। प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों में सामान्य वर्ग के लिए 51 सीट, एससी के लिए 10 सीट और एसटी के
लिए 29 सीट आरक्षित है।
ओबीसी वर्ग का दावा है कि उनकी आबादी प्रदेश में 52 प्रतिशत है जबकि क्वांटिफाइबल डाटा आयोग के
अनुसार प्रदेश में इनकी आबादी 42 प्रतिशत तक है...
जातिगत जनगणना को लेकर
पूरे देश की राजनीति फिलहाल गर्म है....जितनी जिसकी आबादी उतना उसका हक का नारा
बुलंद किया जा रहा है ऐसे में बीजेपी ने फिलहाल छत्तीसगढ़ में सेफ गेम जरुर खेल
दिया है....
Continue With Google
Comments (0)