मध्यप्रदेश सरकार ने 7वां वेतनमान पाने वाले पेंशनर्स का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ा दिया है...वित्त विभाग ने गुरुवार को इसका आदेश जारी किया...इसमें कहा गया है कि 7वां वेतनमान पाने वाले पेंशनर्स को अब 38 की बजाय 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा...वहीं, छठा वेतनमान पाने वाले पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता 9 प्रतिशत बढ़ाया गया है...ये आदेश 1 जुलाई 2023 से लागू होगा...।