आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। गौरीघाट थाना अंतर्गत छिवला गांव में बच्चों के सामने गंदी गालियां देने का विरोध करने पर एक परिवार पर दबंगों ने कहर बरपा दिया। सामुदायिक भवन के सामने हुई इस खूनी झड़प में आपसी रंजिश के चलते दबंगों ने एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

​बच्चों के सामने गाली-गलौज का विरोध बना विवाद की वजह
मृतक की भाभी आशा ने बताया कि नरू और बल्लू (गुल्लू) नामक युवक लगातार उल्टी-सीधी गालियां दे रहे थे, जिससे वहां मौजूद बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा था। जब आशा के देवर रंजीत ने आरोपियों को समझाने की कोशिश की कि वे घर के पास ऐसी भाषा का प्रयोग न करें, तो आरोपी भड़क गए।

​हिंसक झड़प में तब्दीला हुआ विवाद
समझाने का यह अंदाज आरोपियों को नागवार गुजरा और उन्होंने गुस्से में आकर रंजीत को अपना निशाना बना लिया। गाली-गलौज से शुरू हुआ यह मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया और दबंगों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया।

​गांव में तनाव और पुलिस की कार्रवाई
इस दर्दनाक घटना के बाद से पीड़ित परिवार गहरे सदमे और दहशत में है, तथा लगातार न्याय की गुहार लगा रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से स्थानीय स्तर पर तनाव का माहौल बना हुआ है।