आर्य समय संवाददाता, बरेला। अभी-अभी बरेला टोल प्लाजा पर एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। रायपुर से जबलपुर की ओर जा रहा सरिया से भरा एक ट्राला अचानक अनियंत्रित होकर बरेला टोल प्लाजा के अंदर जा घुसा। हादसे के बाद टोल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही बरेला पुलिस मौके पर पहुंच गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में दो लोग ट्राले के अंदर फंसे हुए हैं, जिन्हें बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू कार्य जारी है। फिलहाल पुलिस और राहत दल की मौजूदगी में बचाव कार्य किया जा रहा है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। घटना में किसी के घायल होने या हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।
बरेला टोल प्लाजा पर हुए इस हादसे के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई है। रेस्क्यू अभियान जारी है। बरेला थाना प्रभारी संगीता सिंह मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंची।
Continue With Google
Comments (0)