आर्य समय संवाददाता, बरेला। बरेला थाना एवं गौर चौकी में पदस्थ रवि शर्मा और विशाल श्रीवास्तव का विदाई समारोह आत्मीयता और हर्षोल्लास के माहौल में आयोजित किया गया। इस मौके पर थाना एवं चौकी के स्टाफ ने दोनों को फूल-मालाएं पहनाईं और बुके भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी।

कार्यक्रम के दौरान बरेला थाना प्रभारी संगीता सिंह और गौर चौकी प्रभारी नितिन पांडेय ने रवि शर्मा व विशाल श्रीवास्तव को उपहार भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में मौजूद पुलिसकर्मियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए दोनों के साथ बिताए गए कार्यकाल की सराहना की, जिससे माहौल भावुक और आत्मीय बना रहा।

कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी

कार्यक्रम में एसआई के.पी. झारिया, एसआई शशिकला उईके, एसआई रामा सिंह और एसआई आदित्य मिश्रा,एएसआई सुरेश सिंह, आरक्षक मुकेश मसराम, आरक्षक नीलम मिश्रा, आरक्षक सिद्धार्थ दुबे, आरक्षक विशेन सनोडिया, अविनाश सिंह और गौरव यादव बरेला थाना एवं गौर चौकी का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। समारोह के अंत में सभी पुलिसकर्मियों ने रवि शर्मा और विशाल श्रीवास्तव के आगामी जीवन तथा नए कार्यक्षेत्र में सफलता, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।