आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। पनागर थाना अंतर्गत ग्राम परियट जटमा में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। पुलिस को दी गई सूचना के अनुसार, मृतक के चाचा संजू कोल ने बताया कि उनका भतीजा अभिषेक कोल रात को लगभग 8 बजे खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने गया था। अगली सुबह देखने पर वह कमरे में फंदे पर मृत पाया गया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने थाने में मर्ग कायम कर लिया है और मामले को जांच तथा पंचनामा कार्रवाई के लिए भेज दिया है।
घटनास्थल पर कमरे की ऊंचाई कम (लगभग 3 से 3.5 फीट) होने और मृतक के घुटनों के बल झुके होने की स्थिति को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। इस संबंध में पुलिस अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों द्वारा मृत्यु का जो भी कारण बताया जाएगा, उसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Continue With Google
Comments (0)