आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। त्यौहारों के दौरान आम नागरिकों को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के निर्देश पर राजस्व और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मंगलवार को सिहोरा और पाटन क्षेत्र की मिठाई तथा मावा दुकानों पर औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान टीम ने विभिन्न प्रसिद्ध मिष्ठान भंडारों से सैंपल (नमूने) एकत्र किए:
सिहोरा क्षेत्र:
विजय स्वीट्स: मिल्क केक का नमूना
शिवम स्वीट्स: सलोनी और बर्फी का नमूना
बीकानेर स्वीट्स: मावा का नमूना
पाटन क्षेत्र:
बडू खोवा: खोवा के 2 नमूने
बीकानेर स्वीट्स: मिठाई एवं मावा के 4 नमूने
नेमा स्वीट्स: मिठाई के 2 नमूने
कृष्णा स्वीट्स: मिठाई के 2 नमूने
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, एकत्र किए गए सभी सैंपलों को परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जा रहा है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भोपाल लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि खाद्य पदार्थों में मिलावट पाई जाती है या वे मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाते हैं, तो संबंधित व्यवसायियों के खिलाफ 'खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006' के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Continue With Google
Comments (0)