आर्य समय संवाददाता, बरेला। थाना बरेला क्षेत्र में विभिन्न आपराधिक मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी राहुल दुबे को बरेला पुलिस ने हाईवोल्टेज ड्रामा के बीच घेराबंदी कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी मारपीट, लूट, जुआ, आर्म्स एक्ट सहित पुलिस पार्टी पर हमला करने जैसे कई गंभीर आपराधिक मामलों में फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक जिला जबलपुर द्वारा ₹5 हजार के इनाम की उद्घोषणा की गई थी।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक जबलपुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं एसडीओपी (ग्रामीण) जबलपुर के मार्गदर्शन में फरार आरोपी राहुल दुबे की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। पुलिस टीम जब उसकी गिरफ्तारी के लिए पहुंची तो आरोपी ने खुद को बचाने के लिए तीन मंजिला मकान की छत से कूदकर भागने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और काफी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान काफी देर तक पुलिस अधिकारी उसे समझने का प्रयास भी करते नजर आए।
इन पुलिसकर्मियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका
आरोपी की गिरफ्तारी में थाना बरेला की निरीक्षक संगीता सिंह, उपनिरीक्षक वीरेंद्र उईके, प्रधान आरक्षक मुकेश मरस्राम, प्रधान आरक्षक सुमन पाण्डेय, आरक्षक रवि शर्मा, आरक्षक अविनाश सिंह, आरक्षक अनिल बरकड़े एवं आरक्षक सिद्धार्थ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।फरार एवं इनामी आरोपी की गिरफ्तारी में बरेला पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
Continue With Google
Comments (0)