आर्य समय संवाददाता, बरेला। थाना बरेला पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जुए के फड़ पर छापा मारकर 7 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10,400 रुपये नकद और ताश के पत्ते जब्त किए हैं।

थाना प्रभारी बरेला संगीता सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि बलवारा रोड केनाल के पास एक खेत में कुछ लोग ताश के पत्तों पर पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

इस सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनु बेनीवाल और उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण निकिता सिंह को अवगत कराया गया। उनके मार्गदर्शन में बरेला पुलिस की टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी। पुलिस को अपनी ओर आते देख जुआरियों में भगदड़ मच गई, लेकिन पुलिस बल ने सतर्कता दिखाते हुए घेराबंदी कर 7 लोगों को मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ के दौरान पकड़े युवकों ने अपने नाम विशाल भाट,जितेन्द्र पटेल,शिवम चक्रवर्ती,शिवकुमार चक्रवर्ती,आकाश बर्मन,गौरव दुबे, छुट्टू कोरी बताएं।

बरामदगी और कानूनी कार्रवाई
पुलिस ने जुआरियों के पास से और फड़ से कुल 10,400 रुपये नकद तथा 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

सराहनीय भूमिका
इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह उइके, प्रधान आरक्षक रामकुमार ठाकुर, दिनेश, मुकेश मसराम, विशन सनोडिया, तथा आरक्षक सिद्धार्थ और अविनाश सिंह की सराहनीय भूमिका रही।