डेस्क। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए दीपावली का त्योहार इस बार और भी खास होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित केंद्रीय मंत्रिमंडल (Cabinet) की बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) और पेंशनभोगियों की महंगाई राहत (DR) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी गई है।   

1 जुलाई 2026 से लागू होगी नई दरें
कैबिनेट के इस फैसले के बाद महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो गया है। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। त्यौहारों के मौसम से ठीक पहले इस घोषणा से लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई है।   

1 करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फायदा
सरकार के इस फैसले का सीधा लाभ देश भर के लाखों परिवारों को मिलेगा। लगभग 48.54 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को इस फैसले का फायदा मिलेगा। वहीं लगभग 68.71 लाख पेंशनभोगियों को महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा।   

सरकारी खजाने पर पड़ेगा वित्तीय प्रभाव

7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत स्वीकृत फॉर्मूले के आधार पर यह फैसला लिया गया है। महंगाई भत्ते और राहत में इस बढ़ोतरी से सरकारी खजाने (Exchequer) पर सालाना ₹10,016.10 करोड़ का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा।