Advertisment

मंडला से भोपाल पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने गए भाजपा कार्यकर्ता की मौत

author-image
By Shivansh Shukla
New Update
मंडला से भोपाल पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने गए भाजपा कार्यकर्ता की मौत

आर्य समय संवाददाता, मंडला। जिले के भाजपा अंजनिया मंडल के सक्रिय कार्यकर्ता शिवप्रसाद नंदा का रविवार रात्रि भोपाल में निधन हो गया, वे जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भोपाल पहुंचे थे। भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी ने बताया कि भोपाल में रविवार देर रात शिवप्रसाद नंदा का स्वास्थ्य खराब हुआ तो उन्हें त्वरित जेके चिकित्सालय भोपाल ले जाया गया, वहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Advertisment

पोस्टमार्टम के उपरांत अंजनिया मंडल के कार्यकतार्ओं के साथ उनकी पार्थिव देह को सोमवार दोपहर गृह ग्राम लफरा के लिए रवाना कर दिया गया। उन्होंने बताया कि भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा दो लाख रुपए का चैक मुख्यमंत्री सहायता कोष से तत्काल प्रदान किया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पार्थिव देह के देर शाम पहुंचने के कारण उनका अंतिम संस्कार मंगलवार प्रात: गृह ग्राम लफरा में किया जायेगा।

केंद्रीय मंत्री व जिलाध्यक्ष ने किया शोक व्यक्त
केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा अंजनिया मंडल के सक्रिय एवं ऊर्जावान कार्यकर्ता शिवप्रसाद नंदा के निधन का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने शिवप्रसाद नंदा के निधन को दु:खद घटना बताया और कहा कि अंजनिया मंडल के ग्राम लफरा निवासी हमारे भाजपा कार्यकर्ता शिवप्रसाद नंदा का कल रात भोपाल में
हृदयगति रुक जाने के कारण निधन हो गया। वे अच्छे
कार्यकर्ता थे जो अब हमारे बीच नही है।

Advertisment
Latest Stories
Advertisment