भाजपा विधायक जालम सिंह के बेटे मोनू पटेल का निधन

author-image
By Shivansh Shukla
भाजपा विधायक जालम सिंह के बेटे मोनू पटेल का निधन
New Update

आर्य समय संवाददाता, नरसिंहपुर। बीजेपी के विधायक जालम सिंह पटेल ( MLA Jalam Singh Patel ) के बेटे और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल (MP Prahlad Patel) के भतीजे मणि नागेंद्र उर्फ मोनू पटेल का आज रविवार 30 अप्रैल निधन हो गया। सूत्रों के मुताबिक दोपहर 1 बजे मोनू अपने कमरे में गये थे। उसके बाद शाम 6 बजे तक जब उनका कमरा नहीं खुला तो परिजनों ने पतासाजी की। बताया जाता है कि मोनू कमरे में अचेत अवस्था में पाए गए। तत्काल शासकीय अस्पताल लेकर परिजन पहुंचे जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत मोनू को मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया मृत्यु हार्ट अटैक से होना बताया जा रहा है। यह खबर क्षेत्र में फैलते ही बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचने लगे।

 

 

#MLA Jalam Singh Patel #MP Prahlad Patel #Narshingpur
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe