Advertisment

डिंडोरी के सारसताल में टाइगर का शिकार

New Update
डिंडोरी के सारसताल में टाइगर का शिकार

आर्य समय संवाददाता, डिंडौरी।  सामान्य वन मंडल अंतर्गत वन परिक्षेत्र डिंडोरी के सारसताल क्षेत्र में एक टाइगर का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया गया कि  सोमवार की सुबह एक वयस्क बाघ के शिकार की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में मौके पर लोग पहुंचने लगे थे।

जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दि है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक बाघ का शिकार करंट लगाकर किया गया है, इससे पहले भी करंट लगाकर जीव जंतुओं के शिकार करने की आशंका व्यक्त की जा रही है। गौरतलब है कि शाहपुर और डिंडोरी वन क्षेत्र के बीच में हुई वारदात के बाद मौके पर वन अमला पहुंचकर पुछताछ करती नजर आई।

सोमवार को सुबह सुबह घटना की जानकारी लगने के बाद आसपास के क्षेत्रों में शिकार की वारदात के चलते इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल टाइगर के शव का पीएम रिपोर्ट व विभागीय जांच के बाद ही घटना के स्पष्ट करणों का पता लग सकेगा।

Advertisment
Latest Stories
Advertisment