New Update
आर्य समय संवाददाता, छिंदवाड़ा। रविवार की 22 अगस्त की शाम छिंदवाड़ा के छोटा तालाब सुभाष पार्क में मेले में बैलून सिलेंडर फटने से 2 लोगों की मौत एवं 3 बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को 108 एंम्बूलेंस से तत्काल शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने बताया कि एक महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।
एएसपी संजीव उईके ने बताया कि छोटा तालाब के किनारे मेला लगा हुआ था। इसी दौरान सड़क किनारे बैलून (फुग्गे वाले) बेच रहे गुब्बारे वाला के पास रखा सिलेंडर अचानके ब्लास्ट हो गया। जिससे बैलून में गैस भर रहे गुब्बारे वाले शेख अब्राहिम एवं ताजुदीन अंसारी 40 वर्ष की मौके पर मौत हो गई।
हादसे में ताजुद्दीन की पत्नी रुना परवीन 35 साल व 8 साल का बेटा बिसमुल गंभीर रूप से घायल है। वही एक सुरेश यादव नामक व्यक्ति को भी ब्लास्ट में गंभीर चोटें आयीं हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।
हादसे की सूचना मिलते ही एएसपी,सीएसपी, एसडीएम के साथ भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया था। सिलेण्डर में अचानक कैसे ब्लास्ट हो गया इसकी संपूर्ण जांच के आदेश अधिकारियों द्वारा दे दिए गए है। हादसा होने के बाद मेला प्रंगण में भगदड़ मच गई।
Subscribe to our Newsletter!
Be the first to get exclusive offers and the latest news
Related Articles
Advertisment
Latest Stories
Advertisment