Advertisment

कोरोना संक्रमित नरसिंहपुर कलेक्टर की हालत बिगड़ी, भरत यादव को प्रभार

New Update
कोरोना संक्रमित नरसिंहपुर कलेक्टर की हालत बिगड़ी, भरत यादव को प्रभार

 

आर्य समय संवाददाता, नरसिंहपुर।  राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी भरत यादव को कलेक्टर नरसिंहपुर का प्रभार सौंपा है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में नरसिंहपुर कलेक्टर  वेद प्रकाश की अस्वस्थ्यता अवधि में श्री भरत यादव, आयुक्त मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल तथा पदेन अपर सचिव नगरीय विकास एवं आवास को नरसिंहपुर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। वेद प्रकाश के कार्य पर उपस्थित होने पर  भरत यादव कलेक्टर नरसिंहपुर के प्रभार से मुक्त होंगे।

Advertisment
Latest Stories
Advertisment