केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद संयुक्त राष्ट्र ने दिया बड़ा बयान, बोला- सभी के अधिकार हों सुरक्षित

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर अमेरिका, जर्मनी के बाद अब संयुक्त राष्ट्र ने भी बड़ा बयान दे दिया है।  

author-image
By aryasamay
HJDFH

Kejriwal's arrest

New Update

दिल्ली। UN ने कहा है कि उसे उम्मीद है कि भारत और चुनाव वाले किसी भी दूसरे देश में वहां के लोगों के राजनीतिक और नागरिक अधिकार सुरक्षित रहेंगे।  

केजरीवाल के मामले में जर्मनी, अमेरिका तक के बयान आ गए और अब खुद संयुक्त राष्ट्र (United Nations on Arvind Kejriwal) ने इस मामले में बयान दे दिया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि "हम उम्मीद करते हैं कि भारत में और जैसा चुनाव वाले किसी भी देश में होता है कि राजनीतिक और नागरिक अधिकारों सहित सभी के अधिकार सुरक्षित रहें और हर कोई स्वतंत्र और निष्पक्ष माहौल में मतदान कर सके।

गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र का ये बयान तब आया जब अमेरिका (America on Arvind Kejriwal) और जर्मनी ने कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करने और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए बयान दिए थे। अमेरिका के बयान देने को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने तो अमरीकी राजनयिक को भी तलब किया था जिससे अमरीका तिलमिला गया था।

बुधवार को अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी (Arvind Kejriwal) के मामले को लेकर अमरीकी विदेश विभाग के अधिकारी ने टिप्पणी कर दी थी। इसमें उन्होंने कहा था कि भारत इस मामले में पारदर्शी कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करे। इस पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कड़ी आपत्ति जताई थी।

विदेश मंत्रालय ने कहा था कि "भारत की कानूनी प्रक्रियाएं एक स्वतंत्र न्यायपालिका पर आधारित हैं जो समय पर परिणाम के लिए प्रतिबद्ध है। उस पर इस तरह का आरोप लगाना गलत है। इसके बाद विदेश मंत्रालय ने मिशन के कार्यवाहक उप प्रमुख ग्लोरिया बर्बेना को तलब किया।

मंत्रालय ने कहा था कि "कूटनीति में देशों से दूसरे देशों की संप्रभुता और आंतरिक मामलों का सम्मान करने की अपेक्षा की जाती है। लोकतांत्रिक देशों के मामले में ये जिम्मेदारी और भी ज्यादा बढ़ जाती है।

#Nations gave a big statement
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe