Advertisment

UPSSSC Lekhpal Notification 2022: उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 8 हज़ार पदों पर भर्ती

UPSSSC Lekhpal Recruitment 2022: राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश के तहत राजस्व लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती, Online Form 7 January 2022, Last Date 28 January 2022

New Update
UPSSSC Lekhpal Notification 2022: उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 8 हज़ार पदों पर भर्ती

UPSSSC Lekhpal Notification 2022: उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विसेज सेलेक्शन कमिशन (UPSSSC) ने लेखपाल पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार UP Lekhpal Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.upsssc.gov.in पर 7 जनवरी 2022 से ऑनलाइन आवेदन (Online Application) कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 जनवरी 2022 निर्धारित की गई है।

Advertisment

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश के तहत राजस्व लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, अनारक्षित वर्ग (GEN) के 3271 पद, अनुसूचित जाति वर्ग (SC) के 1690 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग (ST) के 152 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के 2174 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 798 पद शामिल हैं।

लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य हिंदी, गणित, सामान्य ज्ञान और ग्रामीण समाज एवं विकास से कुल 100 अंकों के 100 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे। उत्तर प्रदेश में लेखपाल पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की इंटरमीडिएट परीक्षा या सरकार द्वारा इसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई अन्य परीक्षा पास होना चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग उनके प्रिलिमनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट 2021 के स्कोर के आधार पर ही की जाएगी। सभी योग्य उम्मीदवार UPSSSC Lekhpal Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.upsssc.gov.in पर 7 जनवरी 2022 से 28 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करें।

Advertisment
Latest Stories
Advertisment