Advertisment

Jabalpur News: पवी चंद्रवशी ने महाकौशल केशरी महिला खिताब 2024 जीता

13 जनवरी को जिला भारतीय कुश्ती संघ के तत्वाधान में महादेव ट्रस्ट मैदान, पोलीपाथर, जबलपुर में महाकौशल केशरी महिला एवं पुरूष स्पर्धा का आयोजन किया गया

New Update
 Mahakaushal Keshari

जबलपुर। 3 बजे प्रारंभ हुई कुश्ती जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मप्र शासन के केबिनेट मंत्री राकेश सिंह, जबलपुर नगर निगम के महापौर जगत बहादूर सिंह अन्नू एवं भारतीय शैली कुश्ती संघ मप्र के उपाध्यक्ष कपिल मलैया सागर एवं पार्षद अमित अग्रवाल, भारतीय शैली कुश्ती संघ के महासचिव अर्जुन यादव, की उपस्थिति में सेमी फाइनल राऊंड की कुश्तीयां प्रारंभ हुई।

Advertisment

जूनियर वर्ग में 40 किग्रा वर्ग में सागर चौधरी मण्डला ने मोबन उपाध्याय जबलपुर को हराया। 45 किग्रा वर्ग करन कुमार सागर ने आमनाथ कटनी को हराया। 50 किग्रा सत्यम सोलंकी छिंदवाडा ने योगेश्वर यादव मण्डला को हराया। सीनियर 55 किग्रा वर्ग में अवध केशरवानी जबलपुर ने मोहम्मद अखतर सिवनी को हराया। 60 किग्रा वर्ग में राबिन जबलपुर ने प्रियांशु मण्डला को हराकर कुश्ती जीति और फाइनल में प्रवेश किया।

 Mahakaushal Keshari

महिला वर्ग के पहलवानों के परिणाम इस प्रकार रहे - 50 किग्रा में प्रथम - अम्बिका रैकवार, द्वितीय - पूर्वा ठाकरे छिंदवाड़ा, तृतीय - संजना कटनीं 55 किग्रा  वर्ग में प्रथम - महिका सोनकर, द्वितीय - चांदनी डिण्डोरी, तृतीय  - संध्या चैहान। महिला टाईटल में प्रथम - पवी चंद्रवंशी, द्वितीय - गोमती नायर, तृतीय - चंदनी डिण्डोरी। पवी चंद्रवशी ने महाकौशल केशरी महिला खिताब 2024 का जीता।

निर्णनायक मण्डल में विनय प्रजापति, देवेन्द्र उपाध्याय, हरेन्द्र उपाध्याय, चंदन चक्रवर्ती, राकेश यादव, वासू मण्डला, जे.डब्लू. खरपाटे रहे। कार्यक्रम का संचालन तजेन्दर सिंह टीटू ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में किशोरी लोधी, अरूण चंद्रवंशी, राजू यादव, प्रवीण धनगर, मंतो पह., दीपक रजक, नर्बद काछी, विशाल नामदेव, राजेश सोंधिया, सुरेश विश्वकर्मा, मन्नू पह., राजेन्द्र यादव खलीफा, रमेश खलीफा आदि का सराहनीय योगदान रहा।

 Mahakaushal Keshari

Advertisment
Latest Stories
Advertisment