Advertisment

Rewa News: सिविल लाइन थाना प्रभारी को उप निरीक्षक ने मारी गोली, गंभीर

author-image
By Shivansh Shukla
New Update
Rewa News: सिविल लाइन थाना प्रभारी को उप निरीक्षक ने मारी गोली, गंभीर

publive-imageआर्य समय संवाददाता रीवा। Madhya pradesh के रीवा जिले से 27 जुलाई की दोपहर एक बड़ी घटना सामने आई है। रीवा में एक थाना प्रभारी को उसी थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक ने थाने में ही गोली मार दी है। घटना से जिले भर में हड़कंप मचा हुआ है। गंभीर अवस्था में थाना प्रभारी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गोली चलने वाले उपनिरीक्षक ने भी खुद को कमरे में बंद कर लिया है।

publive-imageजानकारी के मुताबिक शहर के सिविल लाइन थाना में पदस्थ टीआई हितेंद्र नाथ शर्मा को उप निरीक्षक बीआर सिंह ने गोली मार दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच में किसी बात को लेकर बातचीत चल रही थी और इसी दौरान उप निरीक्षक ने थाना प्रभारी पर गोली चला दी। गोली थाना प्रभारी के कंधे में लगना बताया जा रहा। जिसके चलते उनकी हालत चिंता जनक बनी हुई है। घायल टीआई हितेंद्र नाथ शर्मा को नजदी की मिनर्वा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Advertisment
Latest Stories
Advertisment