Railway News: भोपाल रेल मंडल के 3 स्टेशन अब कहलाएंगे "जंक्शन"

Railway News: भोपाल रेल मंडल के 3 स्टेशन अब कहलाएंगे "जंक्शन"

आर्य समय संवाददाता,भोपाल। रेलवे द्वारा अधोसंरचना विकास और नई रेल लाइनों, कॉर्ड लाइनों तथा बाईपास लाइनों के चालू होने के फलस्वरूप यात्रियों एवं रेल परिचालन की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशनों के नामों को संशोधित करने का निर्णय लिया गया है।

इसी क्रम में सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति एवं भारतीय रेलवे सम्मेलन (IRCA), नई दिल्ली के परामर्शानुसार पश्चिम मध्य रेल के भोपाल के कुल 3 रेलवे स्टेशनों के नामों में संशोधन कर उन्हें अब आधिकारिक तौर पर "जंक्शन" स्टेशन के रूप में अधिसूचित कर दिया गया है।

​यह अधिसूचना तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन सभी स्टेशनों के पुराने अल्फाबेटिकल (अक्षर) और न्यूमेरिकल (संख्यात्मक) कोड में कोई बदलाव नहीं किया गया है, वे पहले की तरह ही रहेंगे। केवल नाम में "जंक्शन" शब्द जोड़ा गया है। ​ ​

भोपाल मंडल के 3 स्टेशन - ​तलवड़िया अब तलवड़िया जंक्शन (TLV), ​रूठियाई अब रूठियाई जंक्शन (RTA), ​संत हिरदाराम नगर अब संत हिरदाराम नगर जंक्शन (SHRN) स्टेशनों के नाम से जाने जाएंगे। जंक्शन रेलवे स्टेशन बनाने से ट्रेनों के सुचारू संचालन, नए रूटों के जुड़ाव और यात्रियों को यात्रा रूट का सही चयन करने में बेहद आसानी होगी।