Advertisment

कांग्रेस को आयकर विभाग ने दिया 3567 करोड़ रुपए का नया नोटिस

लोकसभा चुनाव 2024 के बीच राजनीति लड़ाई (Political War) के बीच करवंचना (Tax Evision) का दंगल चल रहा है।

author-image
By aryasamay
New Update
drtf

Congress

डेस्क।आयकर विभाग (Income Tax Department) कांग्रेस को नोटिस पर नोटिस दे रहा है और कांग्रेस (Congress) एक भी नोटिस का जवाब नहीं दे पा रही है।

Advertisment

कांग्रेस पार्टी पर कर, ब्याज और पेनाल्टी के रूप में आयकर विभाग 3567 करोड़ रुपए बकाया हो गया है।आयकर विभाग ने भारत की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस की नींव हिला दी है। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले आयकर विभाग ने कांग्रेस के तमाम लेनदेन में करवंचना का पुर्नमूल्यांकन किया।

इसके बाद पहला नोटिस जारी करते हुए 1700 करोड़ रुपए कर, ब्याज और पेनाल्टी ठोंक दी। कांग्रेस इस नोटिस पर को कार्रवाई कर पाते की आयकर विभाग ने 30 मार्च को 1867 करोड़ रुपए के फिर तीन नोटिस फिर थमा दिए। 

कांग्रेस पार्टी इस मामले को कोर्ट में ले गई थी लेकिन कोर्ट ने भी कांग्रेस को कोई राहत देने से मना कर दिया है। कांग्रेस इस मामले को लेकर हमलावर है। आयकर नोटिस के खिलाफ भाजपा का अहंकार बताते हुए पूरे देश में प्रदर्शन किया।

आयकर विभाग ने एक और मामले में 135 करोड़ रुपए का नोटिस जारी किया था। इसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी उच्चतम न्यायालय गई लेकिन अभी तक यहां से कोई राहत पार्टी को नहीं मिली है। पार्टी के खाते पहले से ही सील हैं। कांग्रेस पार्टी इसका लगातार विरोध कर रही है।

Advertisment
Latest Stories
Advertisment