Advertisment

भारत की पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और उनके पति पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने सना के साथ सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर की

Former Indian tennis player Sania Mirza and her husband Pakistani cricketer Shoaib Malik shared wedding pictures with Sana on social media.

author-image
By aryasamay
New Update
Pakistani cricketer Shoaib Malik shared wedding pictures

Pakistani cricketer Shoaib Malik shared wedding pictures with Sana on social media.

भारत की पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और उनके पति पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक पिछले कुछ दिनों से लगातार अलग होने की बात के चलते चर्चा में हैं। इस बीच शोएब ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ निकाह रचा लिया है। 20 जनवरी को उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की है। बीते कुछ दिनों से लगातार यह खबर सामने आ रही थी कि शोएब और सना एक दूसरे के प्यार में हैं।

Advertisment

कपल के एक दूसरे को डेट करने की खबरें तब आनी शुरू हुई थी जब शोएब ने पिछले साल सना के जन्मदिन पर कुछ तस्वीरें डालकर उन्हें विश किया था। इसके बाद से उनके रिश्ते की चर्चा होने लगी थी। हालांकि, कभी भी इन दोनों ने इस बारे में कोई भी बात नहीं की। अब शोएब के अलावा सना ने भी सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर की है। बता दें कि यह क्रिकेटर की तीसरी शादी है।

सोशल मीडिया पर शोएब और सना दोनों ने ही निकाह की तस्वीर शेयर की है। इन तस्वीरों में दोनों दूल्हा दुल्हन के लिबास में बहुत ही प्यारे लग रहे हैं। एक्ट्रेस ने जहां ट्रेडिशनल पाकिस्तानी दुल्हन लुक कैरी किया है तो वहीं शोएब भी शेरवानी में नजर आ रहे हैं। दोनों के चेहरे की मुस्कान देखते ही बन रही है और ये एकदूजे के प्यार में डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं।

 

शोएब मलिक और सानिया मिर्जा ने साल 2010 में शादी रचाई थी। यह पूरी तरह से ट्रेडिशनल मुस्लिम रीति रिवाज के साथ एक दूसरे का हाथ थामे नजर आए थे। इन दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम इजहान है और उसका जन्म साल 2018 में हुआ था। शोएब और सानिया के बीच पिछले कुछ समय से कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है और लगातार दोनों के अलग होने की खबरें सामने आ रही थी। 

आपको बता दें कि साल 2022 में पहली बार शोएब और सानिया के रिश्ते में खटास आने की खबरें सामने आई थी। दरअसल क्रिकेटर की पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा उमर के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीर वायरल हुई थी जिसके बाद यह कहा जा रहा था कि क्रिकेटर ने सानिया को धोखा दे दिया है। हालांकि, बाद में इन खबरों को अफवाह बता दिया गया था और सानिया-शोएब साथ में दिखाई भी दिए थे। अभी भी यह दोनों एक दूसरे से अलग जरूर रह रहे हैं लेकिन इनका तलाक नहीं हुआ है और शोएब ने शादी रचा ली है। आपको बता दें कि सानिया शोएब की पहली पत्नी नहीं हैं बल्कि यह क्रिकेटर की दूसरी शादी थी।

Advertisment
Latest Stories
Advertisment