Advertisment

Board exam news: बोर्ड 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। इन कक्षाओं के विद्यार्थी pseb.ac.in पर जाकर अपनी कक्षा का एग्जाम टाइम टेबल ( PSEB Time Table 2024 ) डाउनलोड कर सकते हैं। 5वीं क्लास के एग्जाम 7 से 14 मार्च तक होंगे।

New Update
4455

board exam

Board exam:- 8वीं क्लास की 7 से 27 मार्च, 10वीं की 13 फरवरी से 6 मार्च और 12वीं क्लास के एग्जाम 13 फरवरी से 30 मार्च तक होंगे। सभी पेपर सुबह की शिफ्ट में होंगे। 5वीं और 8वीं के एग्जाम सेल्फ परीक्षा केंद्र और बोर्ड के बनाए केंद्रों में होंगे। 10वीं और 12वीं के एग्जाम बोर्ड दफ्तर के बनाए सेंटरों में होंगे। 5वीं क्लास पेपर सुबह 10 बजे से जबकि 8वीं, 10वीं और 12वीं के पेपर सुबह 11 बजे से शुरू होंगे।

Advertisment

पिछले साल पंजाब बोर्ड 10वीं का  कुल रिजल्ट 97.54 फीसदी रहा था। सरकारी स्कूलों का पास फीसदी 97.76 प्रतिशत और प्राइवेट स्कूलों का 97 प्रतिशत रहा था। फरीदकोट की गगनदीप कौर ने 650 में से 650 अंक यानि 100 फीसदी अंक लेकर टॉप किया था।  वहीं पंजाब बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023 में कुल 92.47 फीसदी बच्चे पास हुए थे। मनसा की सुजान कौर ने टॉप किया था। लड़कियों का पास प्रतिशत 95.14 फीसदी और लड़कों का 90.25 फीसदी रहा था।

पंजाब बोर्ड 10वीं डेटशीट

10वीं कक्षा की परीक्षा डेटशीट
 तारीख    विषय परीक्षा
13 फरवरी    पंजाबी-ए और पंजाब का इतिहास व संस्कृति-ए
14 फरवरी    सेहत व शारीरिक शिक्षा
15 फरवरी    गृह विज्ञान
16 फरवरी    विज्ञान
17 फरवरी    पंजाबी-बी और पंजाब का इतिहास व संस्कृति-बी
19 फरवरी    अंग्रेजी
20 फरवरी    (भाषाओं के पेपर) संस्कृत, उर्दू, फ्रैंच, जर्मन। (प्री-वोकेशनल) 
21 फरवरी    हिंदी, उर्दू (हिंदी के स्थान पर)
22 फरवरी    मैकेनिकल ड्राइंग एंड चित्रकला
23 फरवरी    सामाजिक विज्ञान
26 फरवरी    गणित
27 फरवरी    कृषि
28 फरवरी    कंप्यूटर साइंस।
29 फरवरी    कटाई व सिलाई।
1 मार्च    संगीत (गायन)
2 मार्च    संगीत वादन
4 मार्च    संगीत तबला
5 मार्च    सेहत विज्ञान (केवल कंपार्टमेंट के लिए)
6 मार्च    स्वागत जिंदगी (केवल कंपार्टमेंट के लिए)

Advertisment

पांचवीं कक्षा की डेटशीट
तारीख    विषय परीक्षा
7 मार्च    अंग्रेजी
11 मार्च    गणित
12 मार्च    पंजाबी, हिंदी, उर्दू (पहली भाषा)
13 मार्च    पर्यावरण शिक्षा
14 मार्च    पंजाबी, हिंदी, उर्दू (दूसरी भाषा)
15 मार्च    सेहत व शारीरिक शिक्षा की प्रयोगिक परीक्षा

आठवीं कक्षा की डेटशीट 
तारीख    विषय परीक्षा
7 मार्च    सामाजिक विज्ञान
11 मार्च    गणित
12 मार्च    पंजाबी, हिंदी, उर्दू (पहली भाषा)
15 मार्च    अंग्रेजी
16 मार्च    पंजाबी, हिंदी, उर्दू (दूसरी भाषा)
18 मार्च    विज्ञान
20 मार्च    कंप्यूटर साइंस
21 मार्च    सेहत व शारीरिक शिक्षा
27 मार्च    चुनिंदा विषय - कृषि, नृत्य, ज्यामितीय रेखांकन व चित्रकला, गृह विज्ञान, संगीत वादन, संगीत गायन, संस्कृत, उर्दू इलेक्टिव, इलेक्ट्रिकल एंड रेडियो वर्क। वोकेशनल विषय - साधारण घरेलू यंत्र, वायरिंग की मरम्मत और संभाल और ट्रांजिस्टर की मरम्मत व संभाल।
28 मार्च से 3 अप्रैल तक    प्रयोगिक परीक्षाएं स्कूल स्तर पर होंगी

 12वीं कक्षा की मुख्य पेपरों की तिथियां
तारीख    परीक्षा विषय
13 फरवरी     गृह विज्ञान
14 फरवरी    सामाजिक शास्त्र
15 फरवरी    सामान्य पंजाबी, पंजाब इतिहास व संस्कृति
17 फरवरी    लोक प्रशासन
20 फरवरी    गुरमति संगीत
21 फरवरी    कृषि
22 फरवरी    राजनीतिक शास्त्र, भौतिक विज्ञान
23 फरवरी    जियोग्राफी
26 फरवरी    कंप्यूटर एप्लीकेशन
27 फरवरी    जनरल अंग्रेजी
28 फरवरी    साइकोलॉजी
29 फरवरी    अकाउंटेंसी-2
1 मार्च    कंप्यूटर साइंस
4 मार्च    शारीरिक शिक्षा और खेल
5 मार्च    जीव विज्ञान, मीडिया अध्ययन।
6 मार्च    इतिहास
13 मार्च    पंजाबी इलेक्टिव, हिंदी इलेक्टिव, अंग्रेजी इलेक्टिव, उर्दू।
14 मार्च    अर्थशास्त्र
15 मार्च    गणित
18 मार्च    संस्कृत, फ्रैंच, जर्मन
19 मार्च    दर्शनशास्त्र, रसायन शास्त्र
21 मार्च    बिजनेस स्टीज-2

Advertisment
Latest Stories
Advertisment