Advertisment

सिवनी की धरती भूकंप से तीन बार डोली, लोग अचरज में पड़ेः बुधवार को रात 8 बजे, 10 बजे फिर रात 2 बजे आया भूकंप

मध्यप्रदेश का सिवनी जिले के लोग उस समय भयभीत हो गए जब एक दिन में कुछ घंटों के अंतराल में तीन बार भूकंप से धरती डोल गई।

New Update
aaa

Seoni's land shook thrice due to earthquake

जबलपुर। बुधवार की रात 8 बजे 2 मिनिट में पहली बार भूकंप आया तो जिसकी तीव्रता 3.6 रही दूसरी बार भूकंप 10 बजकर 22 मिनिट में आया जिसकी तीव्रता 2.3 थी। तीसरी बार भूकंप रात 2 बजे आया जिसकी तीव्रता 2.2 थी। दिल्ली भूकंप वेधशाला से मिली जानकारी के अनुसार एक दिन में किसी भी क्षेत्र से एक से 4 बार भूकंप आ सकता है।

Advertisment

सिवनी में भी यही हुआ बुधवार की रात तीन बार भूकंप आया। पहली बार जब भूकंप आया तो लोगों को एहसास नहीं हुआ परंतु लगातार कुछ घंटों के अंतराल के बाद भूकंप के दो झटके लगे तो लोग दहशत में आ गए। भूकंप के हल्के झटके वर्षा के बाद बीते चार सालों से लगातार शहर से लगे कुछ क्षेत्रों में आ रहे हैं। पिछले साल भूगर्भीय हलचल पर जांच करने आए भू विज्ञानियों ने बताया था कि वर्षा का पानी दरारों के जरिए गहराई में पहुंचने के कारण तैयार ऊर्जा के बाहर निकलने से यह झटके महसूस किए जा रहे हैं। बीते चार सालों में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए है। 

इनमें से कुछ रिक्टर स्केल पर भी दर्ज हुए हैं। वर्ष 2020 में 27 अक्टूबर को रिक्टर स्केल पर सिवनी में पहला भूकंप 3.3 तीव्रता दर्ज किया गया था। इसके बाद 31 अक्टूबर को दिन में दो बार 3.1 व 3.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। नौ नवंबर को सिवनी में रिक्टर पर 3.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था।

पिछले साथ भी वर्षा के बाद कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। बीते पांच माह से भूकंप के झटके महसूस नहीं हुए थे लेकिन 13 मार्च की रात 8.2 बजे फिर धरती के कांपने से लोग दहशत में आ गए। 

Advertisment
Latest Stories
Advertisment