नारायण त्रिपाठी ने विधायक पद व भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

मध्यप्रदेश के नये जिले मैहर से भाजपा के विधायक रहे नारायण त्रिपाठी ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। इतना ही नहीं उन्होंने ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है।

narayan

Narayan Tripathi

New Update

मैहर। मध्यप्रदेश के नये जिले मैहर से भाजपा के विधायक रहे नारायण त्रिपाठी ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। इतना ही नहीं उन्होंने ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। नारायण त्रिपाठी ने कहा अभी पार्टी  का सम्मान करते  हुए  इस्तीफा दिया है, आगे की जल्द रणनीति बनेगी। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वे कांग्रेस में भी जा सकते है‌। हालांकि नारायण त्रिपाठी का कहना है कि वे 16 अक्टूबर को फाइनल डिसीजन लेंगे। उल्लेखनीय है कि इस बार भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया है।nn

#Narayan Tripathi resigns from the post of MLA
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe