प्रियंका गाँधी अब मंडला में करेंगी चुनावी शंखनाद

मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनाव के लिए कांग्रेस का प्रचार अभियान भी लगातार जोर पकड़ता जा रहा है। कुछ माह पूर्व जबलपुर में कांग्रेस की महासचिव एवं स्टार प्रचारक श्रीमती प्रियंका गाँधी चुनाव प्रचार अभियान का शंखनाद कर चुकी हैं। अब एक बार फिर उनका महाकोशल में चुनावी शंखनाद करने के लिए आगमन होने जा रहा है।

Priyanka gandhi

Priyanka gandhi

New Update
 मंडला।कांग्रेस और भाजपा दोनों ही इस बार आदिवासी वोट बैंक साधने में लगे हैं। कांग्रेस ने भी आदिवासी वोट बैंक को साधने की रणनीति बनाई है। इसी रणनीति के अंतर्गत राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी की सभाएं आदिवासी जिलों में कराई जा रही है। इसी क्रम में 12 अक्टूबर को श्रीमती प्रियंका गाँधी जबलपुर संभाग के आदिवासी बहुल्य जिला मंडला में आदिवासियों की जनसभा करेंगी। यहाँ से ही संभाग के तथा अन्य समीपी जिलों के आदिवासियों को प्रियंका गाँधी की आमसभा में लाने की कोशिशें भी कांग्रेस द्वारा की जाएगी। मंडला और डिंडौरी जिला कांग्रेस का पिछले चुनाव में ही मजबूत गढ़ बना चुका है। इसलिए भाजपा ने इस बार मंडला की निवास विधानसभा सीट से केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को उम्मीदवार बना दिया है। 
 प्रियंका गाँधी की मंडला और राहुल गाँधी की ब्यौहारी में चुनौती मिलेगी, ऐसा माना जा रहा है। आदिवासी बहुल्य क्षेत्रों में होने जा रही जनसभाओं के माध्यम से कांग्रेस आदिवासियों के लिए आरक्षित 24 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने की कोशिश करेगी।
#MP Congress #Priyanka Gandhi
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe