Mandla News: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंडला में आयुर्वेदिक कॉलेज व एक्सीलेंस कॉलेज खोलने का किया ऐलान,लाडली बहनों के खातों ट्रांसफर की 9वीं किश्त

मध्यप्रदेश के मंडला जिले पहुंचे  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 134 करोड़ रुपए की लागत के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन- लोकार्पण किया है।

Chief Minister Dr. Mohan Yadav announced opening of Ayurvedic College

Chief Minister Dr. Mohan Yadav announced opening of Ayurvedic College

New Update

आर्य समय संवाददाता, मंडला। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश के आदिवासी अंचलों के लिए विकास की जो भी जरूरत होगी, हम उसमें कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मैं, मंडला में आयुर्वेदिक कॉलेज एवं एक्सीलेंस कॉलेज खोलने की घोषणा करता हूँ।

Chief Minister Dr. Mohan Yadav announced opening of Ayurvedic College

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्राम आमानाला हेलीपेड में उतरने के बाद आरडी कॉलेज पहुंचें यहां उन्होने रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्री यादव ने आरडी कॉलेज ग्रॉउंड से प्रदेश भर की 1.29 करोड़ लाडली बहनों के खातों में लाडली बहना योजना की 9 वीं किश्त ट्रांसफर की। 

Chief Minister Dr. Mohan Yadav announced opening of Ayurvedic College

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खातों में राशि ट्रांसफर की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंडला जिले के करीब 120.39 करोड़ के निर्माण कार्यो की आधार शिला रखने के साथ ही करीब 14.14 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया है।

Chief Minister Dr. Mohan Yadav announced opening of Ayurvedic College

#9th installment of transfer of accounts of beloved sisters #C.M. Dr. Mohan Yadav announced opening of Ayurvedic College #Excellence College in Mandla
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe