Advertisment

एसपी ने संभाला चार्ज, बोले-लॉ एंड आर्डर पर रहेगा फोकस

नवागत एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने आज सुबह 10.30 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर चार्ज संभाल लिया। सबसे पहले पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। सबसे पहले पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

New Update
sp

SP Aditya Pratap Singh

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। नवागत एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने आज सुबह 10.30 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर चार्ज संभाल लिया। सबसे पहले पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि चुनाव और त्योहार के साथ हर वक्त लॉ एंड आर्डर मेंटेन करने पर उनका पूरा फोकस होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से निपटाए जाएं इसके लिए एक्शन प्लान तैयार कर पुलिस अधिकारियों को दायित्व सौंपे जाएंगें। पत्रकारों से चर्चा के बाद एसपी नेअधीनस्थ अधिकारियों से फीडबैक लिया। प्रभार संभालने के तत्काल बाद से ही एसपी आदित्य प्रताप सिंह चुनावी मोड में दिखे, वे अपने अधीनस्थों से चर्चा में व्यस्त हो गए, ताकि जल्द जल्द फील्ड पर उतरकर मोर्चा संभाल सकें। बता दें इससे पूर्व सिंह सेनानी 23 वीं वाहिनी विसबल, भोपाल में पदस्थ थे।sp

Advertisment
Latest Stories
Advertisment