Advertisment

पूर्व विधायक अजय सिंह यादव बीजेपी में हुए शामिल

अजय सिंह यादव ने अब कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में गुरूवार को पूर्व विधायक अजय सिंह यादव ने सीएम डा. मोहन यादव की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण की।

author-image
By aryasamay
New Update
DF

MLA Ajay Singh

भोपाल। अजय सिंह यादव ने अब कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में गुरूवार को पूर्व विधायक अजय सिंह यादव ने सीएम डा. मोहन यादव की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी भाजपा में रहा हूं, इसलिए मेरी घर वापसी हुई है। इसके पहले जतारा से पूर्व विधायक दिनेश अहिरवार भाजपा में गए थे।

Advertisment

 बताया गया कि अजय सिंह यादव के भाजपा में शामिल होने की सूचना जिला संगठन को नहीं लगी। उन्होंने भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

गौरतलब है कि वर्ष 2008 में उमा भारती ने टीकमगढ़ की खरगापुर विधानसभा से जन शक्ति पार्टी से अजय को मैदान में उतारा था। चुनाव जीतने के बाद 5 साल तक अजय जनशक्ति पार्टी से विधायक रहे। जब उमा भारती की भाजपा में वापसी हुई, तो अजय सिंह यादव भी भाजपा में आ गए थे।

इसके बाद वर्ष 2014 और 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा से टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर अजय सिंह यादव कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इसके बाद जब 2023 में कांग्रेस ने उन्हें कहीं से टिकट नहीं दिया, तो वे कांग्रेस से नाराज हो गए।

 पिछले कई दिनों से अजय सिंह यादव के भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थी। अब गुरूवार को उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया।

Advertisment
Latest Stories
Advertisment