Advertisment

Bhopal News: भारी विरोध के चलते भाजपा ज्वाइन नहीं कर सके पूर्व सीएम के बेटे दीपक जोशी

भाजपा से कांग्रेस में आए एवं अब दोबारा फिर भाजपा में शामिल होने जा रहे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र दीपक जोशी आज सोमवार 11 मार्च को भाजपा के लिए गुट द्वारा किया जा रहे विरोध के चलते भाजपा की सदस्यता ग्रहण नहीं कर पाए।

New Update
Former CM's son Deepak Joshi could not join BJP

Former CM's son Deepak Joshi could not join BJP

भोपाल। बताया जा रहा है कि आज सुबह से ही पार्टी में शामिल होने के पहले भाजपा के बड़े गुट द्वारा उनके शामिल होने को लेकर विरोध किया जा रहा था, जिसके चलते यह फैसला आज टाल दिया गया। बताया जा रहा है कि आज दीपक जोशी को 11:30 बजे भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने भोपाल स्थित कार्यालय पहुंचना था। लेकिन अचानक भाजपा के बड़े गुट के विरोध करने के चलते हैं आज यह फैसला टाल दिया गया।

सरकार पर आरोप लगाकर छोड़ी थी पार्टी
जानकारी के मुताबिक साल 2020 में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ देवास जिले की हाटपिपल्या से कांग्रेस विधायक मनोज चौधरी ने भाजपा ज्वाइन कर ली थी। मनोज चौधर वह शख्स है जिन्होंने दीपक जोशी को हराकर विधायक बने थे। चौधरी के बीजेपी में आने के बाद दीपक जोशी को चुनाव लड़ने के लिए टिकट की संभावना नहीं बची थी। इसी दौरान दीपक जोशी ने तत्कालीन भाजपा सरकार पर अपने पिता स्वर्गीय कैलाश जोशी के स्मारक बनवाने में उदासीनता बरतने और खुद की उपेक्षा के आरोप लगाते हुए विधानसभा चुनाव के ठीक पहले उन्होंने कांग्रेस जॉइन कर ली थी।

पूर्व विधायको ने ज्वाइन की भाजपा 
वही आज सोमवार को पन्ना के गुनौर से कांग्रेस विधायक रहे शिवदयाल बागरी और सागर जिले की खुरई सीट से विधायक रहे अरुणोदय चौबे ने भाजपा जॉइन कर ली है। इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, न्यू जॉइनिंग टोली के संयोजक नरोत्तम मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Advertisment
Latest Stories
Advertisment