होली वीकेंड को बनाएं फुल एंटरटेनिंग, ओटीटी पर मौजूद इन फिल्मों का लें मजा

author-image
By aryasamay
hgh

holi

New Update

होली की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। इस बार होली का मजा दोगुना होने जा रहा है। क्योंकि यह त्योहार लॉन्ग वीकेंड के साथ आ रहा है। ऐसे में अगर आप भी घर पर रहकर होली का मजा लेना चाहते हैं, तो हम आपके लिए एंटरटेनमेंट का फुल डोज लेकर आए हैं। ओटीटी पर ऐसी कई फिल्में मौजूद हैं, जिसमें आपको होली के त्योहार की धूम देखने को मिलती है। फिल्मी कहानियों में रंग उड़ता जरूर दिखा है।

इन फिल्मों के साथ आप अपने वीकेंड को खास बना सकते हैं।

सिलसिला

सिलसिला फिल्म 1981 में रिलीज हुई थी। इसमें अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और संजीव कुमार अहम रोल में दिखाई दिए। यह आज भी लोगों को काफी पसंद आती है। इस फिल्म का आइकॉनिक सॉन्ग रंग बरसे होली के त्योहार पर जरूर सुनने को मिलता है। आप इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

बद्री की दुल्हनिया

वरुण धवन और आलिया भट्ट की सुपरहिट फिल्म बद्री की दुल्हनिया में भी होली की झलक दिखाई गई है। इस फिल्म का गाना बद्री की दुल्हनिया आज भी होली सेलिब्रेशन पर जरूर बजाया जाता है। गाने में होली फेस्टिवल को सेलिब्रेट करते दिखाया गया है।

रांझणा

रांझणा फिल्म और उसने गाने आज भी काफी फेमस हैं। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर अवेलेबल है। इस फिल्म में होली के त्योहार को बखूबी दिखाया गया है। साथ गाने भी शानदार हैं।

ये जवानी है दीवानी

होली पर एक गाना जरूर सुनने को मिलता है। बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी गाने पर कोई भी अपने आप को नाचने से रोक नहीं पाता है। यह गाना रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ये जवानी है दीवानी फिल्म का गाना है। इस फिल्म में होली का त्योहार दिखाया जाता है, जिसमें दीपिका और रणबीर का मस्ती भरा अंदाज देखने को मिलता है। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

शोले

आइकॉनिक फिल्म शोले सभी ने देखी है। ऐसे में होली का त्योहार हो और इस फिल्म का जिक्र न हो ऐसा नहीं हो सकता। 70 के दशक की इस फिल्म के डायलॉग आज भी काफी फेमस हैं। इस फिल्म का आज प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। फिल्म में होली की झलक देखने को मिलती है।

#होली वीकेंड #ओटीटी #ot
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe