केतु और चंद्रमा की युति होली के बाद, कन्या राशि वालों को रहना होगा अलर्ट

हिंदू पंचांग के मुताबिक, करीब 30 साल बाद मंगल ग्रह और शनि ग्रह साथ आने वाले हैं। 15 मार्च को जब मंगल ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे तो मंगल और शनि की युति निर्मित होगी। होली से पहले इन दोनों ग्रहों की युति जहां कुछ राशि वाले लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है, वहीं दूसरी ओर होली के बाद केतु और चंद्रमा की युति बन रही है। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक केतु और चंद्रमा की युति भी मुसीबत बढ़ाने वाला हो सकता है।

rashiyan
New Update



होली से पहले शनि और मंगल साथ होने से कन्या राशि वालों की भी परेशानी बढ़ सकती है। वहीं होली के बाद केतु और चंद्रमा की युति कन्या राशि वालों के लिए कष्टकारी हो सकती है। इन अवधि में मिथुन राशि वालों को भी सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। कन्या राशि और मिथुन राशि वालों के सुखों में कमी आ सकती है। इस दौरान घर में कलह न होने दें। मिथुन राशि वालों को अपनी वाणी पर काबू रखना होगा।'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'

Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe