Advertisment

Katni में बनकर तैयार हुआ प्रदेश के सबसे ऊंचा रेलवे ओवर ब्रिज...देखिए तस्वीरें

New Update
Katni में बनकर तैयार हुआ प्रदेश के सबसे ऊंचा रेलवे ओवर ब्रिज...देखिए तस्वीरें

आर्य समय संवाददाता, कटनी। मध्यप्रदेश का सबसे ऊंचा रेलवे ओवर ब्रिज जबलपुर संभाग के कटनी शहर में बनकर तैयार हो गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरूवार 7 अप्रैल के प्रस्तावित प्रवास के दौरान रेलवे ओवर ब्रिज का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद इस ओवर ब्रिज पर ट्रैफिक दौड़ने लगेगा।

Advertisment

publive-imageनव निर्मित मिशन चौक रेलवे ओवर ब्रिज 85 करोड़ 49 लाख 45 हजार रूपये की लागत से बना है। कलेक्टर कटनी प्रियंक मिश्रा के द्वारा ब्रिज निर्माण कार्य के प्रगति की नियमित समीक्षा एवं निरीक्षण करने की वजह से ब्रिज का निर्माण समय पर पूरा हो सका। इसको प्रदेश का सर्वाधिक ऊँचा ब्रिज होने का गौरव हासिल है।

publive-imageरेलवे लाइन के ऊपर यह ओवर ब्रिज 18.04 मीटर ऊँचा है। अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण सेतु संभाग प्रमोद गोंटिया ने बताया कि यहाँ रेलवे द्वारा प्रदेश का पहला ग्रेड सेपरेटर बनाया जा रहा है, इसलिये इसकी क्लियरिंग देने के लिये ब्रिज की ऊँचाई बढ़ाई गई है। ब्रिज के निर्माण में इंजीनियरिंग की अत्याधुनिक तकनीक और सामग्री का प्रयोग किया गया है।

ब्रिज पर शोर में कमी के लिये नोइज बैरियर लगाया गया है। 48 पिलर पर खड़े इस रेलवे ओवर ब्रिज कम फ्लाई ओवर की बरगवाँ से चांडक चौक तक कुल लंबाई 1433.51 मीटर है। ब्रिज की भारवाहन क्षमता 70 टन हैं। ब्रिज में कुल 47 स्पॉन हैं, जिसमें 51-51 मीटर के दो ऐसे स्पॉन हैं, जिनके एक गर्डर का वजन डेढ़ सौ टन और ऊँचाई तीन मीटर हैं। इसकी निर्माण एजेंसी लोक निर्माण सेतु संभाग जबलपुर हैं। अनुविभागीय अधिकारी प्रमोद गोंटिया ने बताया कि अगले तीन साल तक अर्थात 31 मार्च 2025 तक इसका मेन्टीनेंस कार्य संबंधित ठेकेदार द्वारा ही किया जायेगा।

 

Advertisment
Latest Stories
Advertisment