Advertisment

Priyanka Chopra और Nick Jonas बेटी मालती के साथ पहुंचे अयोध्या, रामलला का लिया आशीर्वाद

हर किसी ने उनके इस लुक की तारीफ की थीं। आपको बता दें कि यह मालती की भारत में पहली होली होगी। उनका पिता निक जरूर भारत में कई बॉलीवुड स्टार्स के साथ होली सेलीब्रेट कर चुके हैं।

New Update
PN

प्रियंका चोपड़ा भारत में परिवार के साथ होली मनाने के लिए आई हुई हैं। इस दौरान वह कई इवेंट का भी हिस्सा बनेगीं। वह ईशा अंबनी की एक पार्टी में भी पहुंची थीं। देसी गर्ल यानि की प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में भी खुब नाम कमा रही हैं। विदेश में बसने के बाद भी अपने संस्कारों को देसी गर्ल ने अपना कर रखा हुआ है। एक इवेंट के लिए इंडिया आईं प्रियंका चोपड़ा बिजी शेड्यूल में भगवान राम के दर्शन के लिए पहुंची। इस दौरान उनके साथ पति निक जोनस व बेटी मालती मैरी भी थी।  उन्होंने पीले रंग की साड़ी पहनी हुई थी। वह अपनी बेटी मालती मैरी को गोद में लिए दिखाई दीं। पति निक जोनस से क्रीम कलर का कुर्ता पहना हुआ था। अयोध्या में प्रियंका चोपड़ा को परिवार संग देखना फैंस को काफी पसंद आया। निक-प्रियंका का रामलला के दर्शन का वीडियो बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पर फैंस ने अपना प्यार जताया। एक ने कमेंट करते हुए लिखा कि भक्ति में ही शक्ति होती है। कई फैंस ने अपना दर्शाते हुए हार्ट इमोजी बनाई।इस दौरान उनका साड़ी लुक काफी जंच रहा था। हर किसी ने उनके इस लुक की तारीफ की थीं। आपको बता दें कि यह मालती की भारत में पहली होली होगी। उनका पिता निक जरूर भारत में कई बॉलीवुड स्टार्स के साथ होली सेलीब्रेट कर चुके हैं।

Advertisment
Latest Stories
Advertisment